गांदरबल। छह दिन के बाद रविवार को यात्री वाहनों को सोनमर्ग से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तक चलने की अनुमति दी गई। सड़क पर फिसलन के कारण सोनमर्ग में फंसे मालवाहक वाहनों को एक सप्ताह से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोनमर्ग से लद्दाख तक केवल यात्री वाहनों को चलने की अनुमति देने के लिए बीकन अधिकारियों से हरी झंडी मिली है। यहां फंसे मालवाहक वाहनों के चालकों ने बताया कि हालांकि शनिवार को छोटे-बड़े वाहनों को मिनीमर्ग से सोनमर्ग तक जाने की अनुमति दी गई थी। संवाद