अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के सिविल लाइन इलाके के बरजुला क्षेत्र में एक कार हादसे को लेकर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे बरजुला न्यू ब्रिज के पास एक आई-20 कार डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कार एक किशोर चला रहा था। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के सब-क्लॉज 4 के साथ-साथ सेक्शन 281 और 324 के तहत एफआईआर दर्ज की है। हादसे में शामिल गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।