फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बेमिना में चार मंजिला इमारत में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की तुरंत कार्रवाई ने बड़ा नुकसान टाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के बेमिना इलाके में शनिवार को एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। लोगों ने बटमालू स्थित स्टेट फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना दी। इस पर तुरंत दमकल कर्मियों और गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए जेवेसी फायर स्टेशन और मुख्यालय से अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की टीमों को एक साथ घटनास्थल पर रवाना किया गया। तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि आग को समय रहते काबू में कर लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आग एक चार-मंजिला इमारत में लगी थी। विभाग की टीमों की समय पर और समन्वित प्रतिक्रिया के कारण इमारत का अधिकांश हिस्सा सुरक्षित बचा लिया गया जिससे एक बड़ी आपदा टल गई और आग को आगे फैलने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

पूरे अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें