फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चोरी की गाड़ी के साथ लद्दाख से पकड़ा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। थाना कुंजर की पुलिस ने चोरी के वाहन के साथ आरोपी को लद्दाख से शनिवार को गिरफ्तार किया। 14-15 सितंबर 2024 की मध्यरात्रि के दौरान टवेरा गाड़ी चोरी होने की शिकायत थाने में मिली थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को बीते दिन पता चला कि चोरी हुई गाड़ी लद्दाख में चल रही है। पुलिस ने एक टीम को तुरंत वहां भेज दिया। वहां लेह पुलिस के सहयोग से स्थानीय पुलिस की टीम ने आरोपी को वाहन के साथ काबू कर लिया। आरोपी की पहचान कंचू शेख निवासी गोपाल पारा सेक्टर -19 आसाम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें