श्रीनगर। हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग ने कश्मीर के जीआई शिल्प पर उत्कृष्ट टेबल बुक का शनिवार को अनावरण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कश्मीर की समृद्ध शिल्प विरासत का जश्न मनाना था। एक ऐतिहासिक पहल के तहत हस्तशिल्प व हथकरघा निदेशालय कश्मीर ने भौगोलिक संकेत (जीआई) में पंजीकृत शिल्प और उन्हें जीवित रखने वाले मास्टर कारीगरों को समर्पित एक सुंदर हार्ड-कवर टेबल बुक लांच की। विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि कश्मीर के प्रतिष्ठित शिल्प की प्रामाणिकता, सांस्कृतिक मूल्य और आर्थिक क्षमता की रक्षा के लिए जीआई का दर्जा हासिल करना महत्वपूर्ण है। क्राफ्ट टेबल बुक इन जीआई की कहानियों को खूबसूरती से एक साथ पेश किया है। संवाद