फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पहलगाम में बैसाखी और स्प्रिंग फेस्टिवल में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पर्यटन नगरी पहलगाम में मंगलवार को बैसाखी और स्प्रिंग फेस्टिवल उत्साह, भाईचारे और जोश के साथ मनाया गया। इस रंगारंग आयोजन का प्रबंध पहलगाम अलायंस की ओर से किया गया। इसमें विभिन्न ट्रेड यूनियनों, सिविल सोसायटी संगठनों और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में एक सकारात्मक और स्वागत योग्य माहौल तैयार करना है जिससे पर्यटन क्षेत्र को नई मजबूती मिल सके। बीते एक वर्ष के दौरान पर्यटन उद्योग को कई चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम पर्यटकों का भरोसा बहाल करने और देशभर से सैलानियों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस प्रकार की पहलें पहलगाम में पर्यटन के लिए एक उज्ज्वल, जीवंत और टिकाऊ भविष्य की राह प्रशस्त करेंगी। इस खास मौके पर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने पूरे पंजाबी समुदाय को बैसाखी की दिली मुबारकबाद और शुभकामनाएं भी पेश कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें