फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar : 26 को खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, इस बार दिखेंगी 74 किस्में; सीएम उमर करेंगे उद्घाटन

Sat, 22 Mar 2025 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गार्डन का उद्घाटन करेंगे। फ्लोरीकल्चर विभाग ने ट्यूलिप की दो नई किस्मों को जोड़ा है। कुल 74 प्रकार के ट्यूलिप के बल्ब इस बार देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डल झील के किनारे जबरवान की पहाड़ियों के दामन में स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 26 मार्च को खोला जाएगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गार्डन का उद्घाटन करेंगे। फ्लोरीकल्चर विभाग ने ट्यूलिप की दो नई किस्मों को जोड़ा है। कुल 74 प्रकार के ट्यूलिप के बल्ब इस बार देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी में मौसम-ए-बहार की आमद के साथ ही नए पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। सबसे पहले आगंतुकों के लिए एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को खोला जाता है। अधिकारियों के अनुसार, विभाग ट्यूलिप बल्बों को चरणबद्ध तरीके से लगाता है, ताकि फूल एक माह या उससे अधिक समय तक रहें। 

ट्यूलिप गार्डन के सहायक फ्लोरीकल्चर अधिकारी आसिफ अहमद ने बताया, गार्डन में फूल खिलना शुरू हो गए हैं। गार्डन में फूलों और रंगों की विविधता बढ़ाने के लिए हाइसिंथ, डेफोडिल, मस्करी और साइक्लैमेन जैसे अन्य फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। 55 हेक्टेयर में फैले गार्डन में लगभग 17 लाख ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Kangra News: लोगों के लिए खुला पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन
विज्ञापन


बता दें कि इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन की स्थापना तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने वर्ष 2007 में की थी। इस गार्डन की शुरुआत हॉलैंड से आयातित 50,000 ट्यूलिप बल्बों के साथ हुई थी। पिछले साल 4.65 लाख से अधिक घरेलू व विदेशी पर्यटकों ने गार्डन का भ्रमण किया था।

यह भी पढ़ें : Jammu News: जम्मू संभाग में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, सनासर में 17.35 करोड़ से नौ होल का बनेगा गोल्फ कोर्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें