श्रीनगर। अनंतनाग ज़िले में दो कुख्यात नशा तस्करों की 75 लाख की संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सतकीपोरा निवासी तारिक अहमद लोन की एक कनाल जमीन के साथ एक सीमेंट-कंक्रीट प्लिंथ को कुर्क किया। लगभग 60 लाख मूल्य की संपत्ति की पहचान अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए अर्जित की गई थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन श्रीगुफवारा में केस दर्ज है।
पुलिस स्टेशन बिजबिहाड़ा ने वाघामा निवासी गुलजार अहमद राथर की व्यावसायिक दुकानें कुर्क कीं। यह कुर्की पुलिस स्टेशन बिजबिहाड़ा में दर्ज केस के तहत की गई। संवाद