फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: घाटी पहुंचे सेना प्रमुख, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा; राष्ट्रविरोधी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Sat, 26 Apr 2025 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अपने दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
सेना प्रमुख की प्रेरणादायक तस्वीर...पृष्ठभूमि में गीता ज्ञान के साथ दिख रहे हैं रथ पर सवार अर्जुन और भगवान श्रीकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचकर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अपने दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सेना सूत्रों के अनुसार, उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. राजू और उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र अहलावत भी सेना प्रमुख के साथ थे।

विज्ञापन


सेना प्रमुख ने कश्मीर घाटी में तैनात वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्हें आतंकवाद को नाकाम करने के लिए सेना द्वारा उठाए जा रहे कदमों और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के प्रयासों के बारे में अवगत कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, 15 कोर मुख्यालय के बाद जनरल द्विवेदी ने दक्षिण कश्मीर की कमान संभालने वाली विक्टर फोर्स के मुख्यालय का भी दौरा किया, जहां उन्होंने ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। सेना कमांडरों ने उन्हें चल रही सुरक्षा स्थिति और पहलगाम हमले की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। सेना प्रमुख ने राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर.आर. स्वैन भी सेना प्रमुख से मिले और राज्य की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन


जनरल द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय पर जोर दिया। सेना प्रमुख का यह दौरा पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के संकल्प को दर्शाता है।

बोर्ड पर भगवद गीता का संदेश अंकित है:

  • हे प्रभु, मेरे रथ को देखो, जिसके माध्यम से मैं हमेशा विजयी होता हूं... साहस और दृढ़ता इसके पहिए हैं। अपरिवर्तनीय सत्य और चरित्र इसके झंडे हैं

सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह तस्वीर भारतीय सैनिकों के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो देश की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करते हैं। जब देश की आन-बान-शान पर संकट आए, तो श्रीकृष्ण का दिया ज्ञान याद रखना चाहिए। जैसा कि प्रधानमंत्री ने पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा था - हम भगवान कृष्ण की बांसुरी भी बजाते हैं और सुदर्शन चक्र भी चलाते हैं। अब समय आ गया है कठोर कार्रवाई का।
Pahalgam Attack: दूल्हा बोला... मेरी दुल्हन कर रही इंतजार, मुझे जाने दो, पर नहीं माने बीएसएफ अधिकारी, अटारी बॉर्डर से बेरंग लौटी बरात

विज्ञापन

सेना प्रमुख के दौरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह सैन्य अधिकारियों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में पृष्ठभूमि में ''गीता ज्ञान'' के साथ अर्जुन और श्रीकृष्ण (रथ पर सवार) का चित्र दिख रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें