सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उधमपुर पहुंचकर उत्तरी कमान मुख्यालय में सुरक्षा स्थिति का समीक्षा की। सेना प्रमुख को एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) के साथ पुंछ-राजौरी जिलों और पीर पंजाल पर्वत श्रेणियों के दक्षिण क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी जा रही है। सेना के अधिकारियों ने उन्हें इस सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी है।