फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जम्मू-कश्मीर दौरा: श्रीनगर पहुंच सुरक्षाबलों से लिया फीडबैक

Fri, 25 Apr 2025 11:56 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने 15 कॉर्प्स कमांडर से सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली और पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन पर सैन्य कार्रवाई की योजना बनाई।
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंच गए हैं। वह वहां 15 कॉर्प्स (चिनार कॉर्प्स) के कमांडर से मौजूदा सुरक्षा हालात और आतंकी गतिविधियों के विरुद्ध की जा रही सैन्य कार्रवाइयों की विस्तृत जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जनरल द्विवेदी को नियंत्रण रेखा के आसपास पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम के उल्लंघन की कोशिशों और भारतीय क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों के खिलाफ चल रहे अभियानों की जानकारी भी दी गई है।

जनरल द्विवेदी का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब कश्मीर घाटी में आतंकी बढ़ोतरी देखी जा रही है। और सीमाओं पर सावधानी और सख्ती बढ़ी हुई है। सेना प्रमुख का यह दौरा जमीनी परिस्थितियों की समीक्षा करने और सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर के राजभवन में उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद वहां से प्रस्थान किया।
 



यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे श्रीनगर; पहलगाम आतंकी हमले के बारे में लेंगे जानकारी

विज्ञापन

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उधमपुर पहुंचकर उत्तरी कमान मुख्यालय में सुरक्षा स्थिति का समीक्षा की।  सेना प्रमुख को एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) के साथ पुंछ-राजौरी जिलों और पीर पंजाल पर्वत श्रेणियों के दक्षिण क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी जा रही है। सेना के अधिकारियों ने उन्हें इस सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें