फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग भूमि घोटाले में चार्जशीट दाखिल, दो आरोपी न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। क्राइम ब्रांच कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने अनंतनाग में अवैध म्यूटेशन और जाली दस्तावेजों से जुड़े एक लंबित भूमि धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों में एक पूर्व पटवारी भी शामिल है।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने अनंतनाग के स्पेशल जज एंटी-करप्शन के समक्ष मुश्ताक अहमद भट निवासी बाबापोरा काजीगुंड और मोहम्मद यूसुफ डार निवासी खंडीपहाड़ी हरनाग अनंतनाग के खिलाफ चार्जशीट पेश की।
इस मामले का खुलासा एक शिकायत के बाद हुआ था। इसमें मुश्ताक अहमद भट जो उस समय पटवारी हल्का खंडी पहाड़ी अनंतनाग में कार्यरत थे। उन्होंने शिकायतकर्ता के भाइयों के साथ मिलकर खंडीपहाड़ी में खेवट संख्या 5 और 7 में आने वाली जमीन को धोखाधड़ी से नामांतरण करने के लिए आपराधिक साजिश रची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें