श्रीनगर। ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने और स्थानीय पशुधन की रक्षा के प्रयास में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कश्मीर ने कुपवाड़ा के सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर भेड़ वितरण और जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का संचालन शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मवेशी जेनेटिक्स और ब्रीडिंग विभाग व पशु पालन विभाग ने किया। विधायक जावेद अहमद मिरचल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने भेड़ पालन किसानों में भेड़ों का निशुल्क वितरण किया। संवाद