फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: छह दिन बाद मिला बेमिना के युवक का शव, झेलम में लगाई थी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। श्रीनगर के बेमिना इलाके के 20 वर्षीय एक युवक का शव सोमवार को शालटेंग ब्रिज के पास झेलम नदी से बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार युवक ने बीते सप्ताह बुडशाह ब्रिज से कथित तौर पर नदी में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने शालटेंग ब्रिज के पास नदी में शव देखा जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में पहचान होने पर पता चला कि शव उसी युवक का है जिसने 20 मई को बुद्धशाह पुल से कथित तौर पर झेलम नदी में छलांग लगाई थी। मृतक की पहचान जावेद अहमद डार (20) निवासी हमदानिया कॉलोनी, बेमिना के रूप में हुई है। युवक के नदी में कूदने के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया, रिवर पुलिस और सेना के मारकोस डीप डाइवर्स ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें