फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक राजनीति ने कई पीढ़ियों को हिंसा की ओर धकेला : बुखारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के युवाओं को एक सार्थक बातचीत प्रक्रिया के माध्यम से सूबे के भविष्य को संवारने में केंद्रीय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही उन्होंने पारंपरिक राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि इसने कई पीढ़ियों को हिंसा और अस्थिरता की ओर धकेला है।
विज्ञापन

उन्होंने ये बातें श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। इस कार्यक्रम में शहीद गंज के जाने-माने राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता मुदासिर वली अपने साथियों के साथ अपनी पार्टी में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते बुखारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में पारंपरिक राजनीति ने लोगों को और विशेष रूप से युवाओं को निराश किया है।
पारंपरिक राजनीतिक दलों के विपरीत अपनी पार्टी ऐसी राजनीति में विश्वास रखती है जो न तो हमारे युवाओं को जेलों की ओर धकेलेगी और न ही उन्हें गोलियों का शिकार बनने देगी। हमारी राजनीति का उद्देश्य शांति, समृद्धि और विकास है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें