फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पांपोर में 368 सरकारी आवास का उद्घाटन, कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन
पांपोर में मुख्यमंत्री उमर ने किया उद्घाटन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलवामा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पंपोर के सेम्पोरा क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाए गए 368 नए आवासीय क्वार्टरों का उद्घाटन किया।
करीब 90.65 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना 23 ब्लॉकों में विकसित की गई है। इसका मकसद कश्मीर घाटी में सरकारी आवास सुविधा को मजबूत करना है।
यह आवासीय परिसर एस्टेट्स विभाग द्वारा बनाया गया है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद फ्लैटों, कैंटीन और मैस का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

परियोजना के पूरा होने से सरकारी कर्मचारियों को आवास की कमी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर दरबार मूव से जुड़े कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। दरबार मूव व्यवस्था बहाल होने के बाद जम्मू और श्रीनगर के बीच स्थानांतरित होने वाले कर्मचारियों के लिए आवास की जरूरत फिर बढ़ गई है। ऐसे में यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। बेहतर आवास सुविधा से कर्मचारियों की कार्य क्षमता और मनोबल दोनों बढ़ते हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि इन आवासों का सही उपयोग और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भविष्य में भी इस तरह की परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें