फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: राजपोरा, रहमू और लस्सीपोरा में चलाए तलाशी अभियान

विज्ञापन
पुलवामा में जांच करती पुलिस। स्रोत पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलवामा। पुलिस ने जिले भर में नशे के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है। राजपोरा, रहमू और लस्सीपोरा क्षेत्र में शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाए गए। इस दौरान नशीली दवाओं के नेटवर्क को तोड़ने के साथ अवैध खेती को नष्ट किया गया।
पुलिस थाना राजपोरा के क्षेत्र में वाहनों की जांच भी तेज की गई ताकि मादक पदार्थों की तस्करी को रोका जा सके। काकपोरा क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई और ओखू में एक कार्डन और सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और पास-पड़ोस की संपत्तियों की तलाशी ली गई। पुलिस, राजस्व और भंडार विभागों की संयुक्त टीमों ने पालपोरा में सरकारी भूमि पर अवैध अफीम और जंगली भांग की खेती को नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वासूरा में अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई। ओखू क्षेत्र में दवा की दुकानों की जांच की गई। जुमे की नमाज के बाद लेल्हार में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय इमामों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें