फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: हमले की फिराक में थे हाइब्रिड आतंकी, सोपोर पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद

Sat, 05 Nov 2022 01:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सोपोर पुलिस ने दो हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Sopore - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के जिला सोपोर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यहां दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और सेना के 22 आरआर ने जिले की शाह फैसल मार्केट में नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति, जिसके हाथ में एक बैग था, संदिग्ध हरकत करते पाया गया। जब उसे रुकने के लिए कहा गया, तो उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, कुछ राउंड और एक आईईडी बरामद किया गया। उसकी पहचान रिजवान मुश्ताक वानी के तौर पर हुई है और वह हमरे पट्टन का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है और एक हाइब्रिड आतंकवादी है। वह गैर स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यकों, सुरक्षा बलों पर हमले करने के अवसर की तलाश में था। आगे की पूछताछ में उसने एक और सहयोगी हाइब्रिड आतंकवादी जमील अहमद पारा के नाम का खुलासा किया, जिसे सोपोर पुलिस ने बारामुला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। दोनों आतंकियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें