फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonmarg: अब सोनमर्ग में भी स्कीइंग, आइस स्केटिंग... इस साल जनवरी में पहुंचे 54 हजार सैलानी

Wed, 14 Feb 2024 03:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बर्फबारी से लोकप्रिय पर्यटन स्थल सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, जनवरी में ही सोनमर्ग में विभिन्न स्थानों से 54000 से अधिक पर्यटक आए, जिनमें 52,131 घरेलू, 1070 विदेशी और 858 स्थानीय शामिल थे।
विज्ञापन
सोनमर्ग में बर्फ से बनाई गई घोड़ा गाड़ी पर तस्वीर खिंचवाते हुए - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थान सोनमर्ग भी बर्फ की सफेद चादर से लिपट गया है। इसकी सुंदरता ने बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया है। 

विज्ञापन


पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष जनवरी में 54 हजार पर्यटक सोनमर्ग घूमने के लिए पहुंचे। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद सोनमर्ग और भी खूबसूरत हो गया है, जहां पर्यटकों को स्लेज की सवारी और स्नो स्कीइंग का आनंद लेते देखा जा सकता है।



पर्यटक अधिकारी बशारत हुसैन ने बताया कि ताजा बर्फबारी से लोकप्रिय पर्यटन स्थल सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, जनवरी में ही सोनमर्ग में विभिन्न स्थानों से 54000 से अधिक पर्यटक आए, जिनमें 52,131 घरेलू, 1070 विदेशी और 858 स्थानीय शामिल थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पर्यटन विभाग ने सर्दियों के महीनों के दौरान सोनमर्ग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कीइंग, आइस स्केटिंग आदि साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया है। 

इसी बीच दिल्ली से आई वर्षा ने बताया कि मैं थोड़ी निराश थी, क्योंकि लंबे समय तक बर्फबारी नहीं हुई, लेकिन अब उन्हें यहां बर्फ में आनंद लेने का मौका मिला है। एक अन्य पर्यटक तंजीत कौर ने कहा, कश्मीर में घूमने के लिए कई स्थान हैं, लेकिन सोनमर्ग के विशाल बर्फ से ढके पहाड़ एक अलग ही नजारा पेश करते हैं। खासकर जब धूप खिली हो और नीला आसमान दिख रहा हो, इसलिए मैं इस नजारे का अनुभव लेने के लिए यहां घूमने आई हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें