शोपियां पुलिस ने वाहन विस्फोट वारदात में शामिल दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें आईईडी से आतंकी साजिश को अंजाम दिया गया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और तीन घायल हो गए थे।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पुलिस ने वाहन विस्फोट मामले का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में शोपियां में एक वाहन में आईईडी से आतंकी साजिश को अंजाम दिया गया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और तीन घायल हो गए थे।
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया को शोपियां जिले के सेडो इलाके में गुरुवार 2 जून को किराए के एक निजी वाहन में हुए विस्फोट में सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। शोपियां पुलिस ने इस हमले में संलिप्त दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।