फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण पर पहुंची एसडीएम, पेयजल निगम अधिकारी का जवाब तलब

विज्ञापन
कीर्तिनगर विकासखंड के लक्ष्मोली - हडिमधार पेयजल योजना का निरीक्षण करती एसडीएम आकांक्षा वर्मा - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर की 20 ग्राम पंचायतों के 90 गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली लक्ष्मोली-हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना से गंदे पानी की आपूर्ति और आंतरिक वितरण प्रणामी सही न होने की शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने पेयजल निगम के अधिकारी के मौके पर मौजूद न रहने पर स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही जल संस्थान को शराब फैक्ट्री के लिए दिए गए व्यवसायिक कनेक्शन को हटाए जाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बुधवार को हिसरियाखाल-पाटाखाल व अकरी पट्टी के करीब 90 गांवों व तोकों में गंदे पानी की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सुचारु न होने की शिकायत पर एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने लक्ष्मोली में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेशपाल व क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर योजना की जानकारी ली। मौके पर ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर सोबन सिंह पंवार, युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक डा. एसके उनियाल, अध्यक्ष अजय सेमवाल, लक्षमोली के पूर्व प्रधान सुरेश सिंह ने कहा कि योजना से गांवों में बिना फिल्टर के गंदे पानी की आपूर्ति की जा रहा है। जिसे पीने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं। साथ ही गांवों में आंतरिक वितरण व्यवस्था ठीक न होने से ग्रामीणों को आए दिन पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। जो कर्मचारी लाइन पर काम कर रहे हैं उन्हें समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। एसडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को शीघ्र समस्या के समाधान के निर्देश दिए है। कहा कि इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से दोबारा शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार मंजू राजपूत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें