उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि जिन उद्देश्यों के लिए पृथक राज्य का निर्माण हुआ था। वह नियोजन के अभाव में आज तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को निशुल्क बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार देने के लिए अंतिम लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें प्रदेश के हर नागरिक का सहयोग जरूरी है।
बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से सुख सुविधाओं और रोजगार के अभाव में पलायन बढ़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान गांवों की ओर लौटे प्रवासियों के लिए रोजगार की समुचित व्यवस्था न किए जाने से प्रवासी फिर से लौट रहे है। उन्होंने लघु जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण, औषधीय जड़ी-बूटी की खेती, तीर्थाटन और पर्यटन सहित कुटीर उद्योगों के विकास को रोजगार के लिए उचित बताया है। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय मंत्री किशन सिंह रावत, विजयंत निजवाला, रंजन रतूड़ी, चिरंजी पुंडीर, कीर्ति जुगरान, चंद्रमोहन चौहान, रघुवीर पंवार, शैलेंद्र बंगवाल व सचिदानंद बडोनी आदि मौजूद थे। संवाद