फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी साजिश: आत्मघाती हमलावर बनने को तैयार था साहिल, किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 11 Mar 2021 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आईजी विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े बीए प्रथम वर्ष के छात्र साहिल नसीर ने पूछताछ के दौरान साहिल ने कबूला कि वो ऑनलाइन कम्युनिकेशन चैनल के जरिये पाकिस्तान में बैठे एक आतंकी खालिद बिन वलीद के साथ संपर्क में था। खालिद किसी बड़े हमले को अंजाम देने की योजना बना रहा था जिसका श्रेय वो नए आतंकी संगठन मुजाहिद गजवा-तुल-हिंद को देने वाला था।

विज्ञापन


साहिल ने यह भी कबूला कि खालिद ने उसे मोटीवेट किया और वो हमले को अंजाम देने के लिए तैयार हो गया। उसे हमले को अंजाम देने के लिए कार खरीदने के लिए 70 हजार रुपये नकद भी दिए गए थे। गाड़ी खरीदने की जिम्मेदारी एक और ओजीडब्ल्यू कैसर अहमद भट को दी जोकि द्रंगबल पांपोर का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें- प्रमोशन की खुशी में तीन कत्ल: अभी भी खौफ में हैं मासूम, साले ने खोली हत्यारे जीजा की पोल 
विज्ञापन


उसने श्रीनगर से एक मारुति 800 कार (जेके01ई-0690) खरीदी और उसे वुयन इलाके में अपने एक रिश्तेदार के घर में छुपाकर रखा था। साहिल की निशानदेही पर ही कैसर समेत इस मॉड्यूल के तीन अन्य आतंकी मददगारों यासिर अली वानी, मोहम्मद मोनिस और बरूज मलिक को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि 25 जनवरी, 2021 को साहिल और कैसर दोनों एक स्कूटी पर सवार होकर पांपोर ग्रिड स्टेशन में स्थापित सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने पहुंचे थे। उनके द्वारा ग्रेनेड भी दागा गया लेकिन अच्छे से पिन नहीं निकाली गई थी जिसके कारण ग्रेनेड नहीं फटा और बाद में रिकवर किया गया था। इतना ही नहीं पूछ ताछ में यह बात भी सामने आई कि साहिल को आने वाले दिनों में उत्तरी कश्मीर से विस्पोटकों की एक खेप पहुंचाई जानी थी।

विज्ञापन

मुसैब ने कबूला कि वो पांमोर के लश्कर कमांडर उमर खांडे के संपर्क में था

इस मॉड्यूल के पास से मारुति 800 कार के अलावा, आठ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और एक चीनी हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। ऐसे ही पांपोर में लश्कर मॉड्यूल के नमलबल के रहने वाले एक ओजीडब्ल्यू मुसैब अजीज गोजरी को धर दबोचा। पूछताछ में मुसैब ने कबूला कि वो पांमोर के लश्कर कमांडर उमर खांडे के संपर्क में था। उमर हाल ही में अक्टूबर 2020 में लश्कर में शामिल हुआ और वो बरात चौक में दो पुलिस कर्मियों पर हुए हमले में भी शामिल था।

आईईडी बनाने के लिए और सामान मिलने वाला था
मुसैब ने यह भी बताया कि उमर ने उसे 25 किलो अमोनियमनाइट्रेट विस्पोटक से भरा एक कंटेनर भी दिया है, जिसे बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया। उसने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में उसे उत्तरी कश्मीर से आईईडी बनाने की और सामग्री मिलनी थी जिससे उन्होंने आईईडी तैयार करनी थी। उसकी निशानदेही पर दो अन्य आतंकी मददगारों द्रंगबल के मुनीब मुश्ताक और नमलबल के शाहिद अहमद सोफी को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भी विस्पोटक बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें