फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोक सभा के दौरान गिरी छत, 10 लोग घायल

Thu, 29 Jan 2026 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा के हाजिन क्षेत्र का मामला, आसपास के लोगों ने मलबे से निकालकर पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। हाजिन क्षेत्र के चंद्रगैर गांव में बुधवार दोपहर एक शोक सभा के दौरान मकान की छत गिरने से 10 लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सभी घायल एसडीएच सुंबल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार एक घर में शोक सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान काफी संख्या में लोग एक कमरे में बैठे हुए थे। अचानक कमरे की छत गिर गई। इससे शोक व्यक्त करने पहुंचे करीब 10 लोग छत के मलबे के नीचे फंस गए। हादसे से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने पता चलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकितसकों ने घायलों को एसडीएच सुंबल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें