फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तियाना में शुरू हुआ रामलीला मंचन, दर्शकों पर पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तियाना में रामलीला शुरू, फेसबुक पर देख रहे लोग
विज्ञापन

श्रीनगर। कोरोना काल के चलते इस बार भक्तियाना की रामलीला का मंचन फेसबुक लाइव के माध्यम से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अलावा फेसबुक से जुड़े अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला समिति ने मंचन के दौरान रामलीला मैदान में दर्शकों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन

शक्ति रामलीला समिति भक्तियाना की ओर से सोमवार से रामलीला का मंचन शुरू किया गया है, जिसका लाइव फेसबुक के माध्यम से किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया कि रामलीला मंचन में प्रतिभाग कर रहे कलाकारों और समिति के लोगों सहित कुल 60 से 65 लोग है। इसके अलावा रामलीला स्थल पर अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित किया गया है। इस मौके पर रामलीला समिति के उपाध्यक्ष मनीष बडोनी, राजीव, योगेश, आशीष कठैत, सुरेश, संरक्षक कमलेश चंद्र नैथानी, रघुनंदन चमोली, जेपी पोखरियाल, पृथ्वी बिष्ट ललित मोहन, हिमांशु अग्रवाल, प्रकाश सती, गजेंद्र मैठाणी, प्रदीप नेगी, नवीन बिष्ट, ऋतिक आर्य व सूर्य प्रकाश नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें