श्रीनगर में अलकेश्वर घाट पर हरी झंडी दिखाकर रिवर राफ्टिंग का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : SHRINAGAR
स्थानीय युवाओं की पहल पर श्रीनगर से जुयालगढ़ तक रिवर राफ्टिंग शुरू हो गई है। सोमवार को अलकनंदा नदी के अल्केश्वर घाट पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप तिवाड़ी ने हरी झंडी दिखाकर राफ्टिंग के पहले दल को रवाना किया। उन्होंने स्थानीय युवाओं की इस पहल की सराहना की। गढ़वाल विवि के छात्र वीरेंद्र बिष्ट, जुयालगढ़ के विजय कुकरेती व व्यवसायी राजीव सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रीनगर में पर्यटन और एडवेंचर को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में श्रीनगर से जुयालगढ़ करीब 12 किमी राफ्टिंग शुरू कर दी गई है। जोकि छह नवंबर तक चलेगी। संवाद