फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी से पारा लुढ़का

Thu, 05 Nov 2015 01:43 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को भी मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में करीब दो इंच तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा शोपियां, पहलगाम, सोनमर्ग आदि के ऊपरी इलाकों के साथ-साथ अमरनाथ गुफा के आसपास के इलाकों, मुगल रोड, जेड गली, साधना टाप, जोजिला पास आदि में भी बर्फबारी जारी है।
विज्ञापन


वहीं श्रीनगर समेत घाटी के सभी मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इस ताजा बर्फबारी से घाटी शीत लहर की चपेट में आ गई है। बुधवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। सबसे कम तापमान गुलमर्ग में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

खराब मौसम की वजह से श्रीनगर लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड पर यातायात बंद कर दिया गया है। तो वहीं श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जारी रहा, लेकिन बुधवार दोपहर बाद रामबन में भूस्खलन होने से रास्त बंद हो गया। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक बीआरओ सड़क पर से मलबा हटाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


रास्ता बंद होने से दोनों तरफ करीब सौ वाहन फंसे रहे। खबर लिखे जाने तक रास्ते से मलब नहीं हट पाया था। वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वीरवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। वीरवार शाम के बाद मौसम सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें