फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

Thu, 05 Nov 2015 01:39 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान में एक रैली के दौरान हाफिज ने आतंकी अबू कासिम के जनाजे में शामिल लोगों का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही हाफिज ने कहा कि कश्मीर में जेहाद का कोई अंत नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल 29 अक्तूबर को मुठभेड़ में मारे गए लश्कर कमांडर अबू कासिम की मौत के बाद हाफिज सईद की एक रैली का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें हाफिज ने कहा कि कश्मीर में जेहाद तब तक जारी रहेगा जब तक आजादी नहीं मिल जाती। वीडियो में हाफिज को कासिम की मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को भाषण देते हुए देखा जा रहा है।

उसने कहा कि भारतीय सेना द्वारा जब यह घोषणा की गई कि अबू कासिम मारा गया, तो हजारों की संख्या में पुरुष व महिलाएं उसका शव लेने घरों से निकले और उन्होंने उसे श्रद्धांजलि दी। वीडियो में अबू कासिम के जनाजे के कुछ अंश भी डाले गए हैं, जिसमें लोग लश्कर व पाकिस्तान के हक में नारे बुलंद करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें