फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: यात्रा के समापन से पहले राहुल बोले- सिर्फ PM मोदी को लगता है कि चीन ने हमारी जमीन नहीं ली

Sun, 29 Jan 2023 07:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री देश के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें लगता है कि चीनियों ने भारत से कोई जमीन नहीं ली है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चीन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि चीन ने देश की जमीन नहीं हड़पी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भारत के प्रधानमंत्री देश के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें लगता है कि चीनियों ने भारत से कोई जमीन नहीं ली है।' आगे राहुल ने कहा कि उनसे आसाम के लोग और लद्दाख के लोग मिले हैं, जिन्होंने इस पर उनसे चर्चा की। एक लद्दाखी प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2000 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र को चीन ने हड़प लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कई पेट्रोलिंग पॉइंट जो भारत में हुआ करते थे अब चीनी के हाथों में हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार पूरी तरह से इससे इंकार कर रही है। यह खतरनाक है और यह चीन को और अधिक आक्रामक चीजें करने के लिए और अधिक आत्मविश्वास देगा। हमें चीनियों से सख्ती से निपटना होगा और उन्हें बताना होगा कि वे हमारी जमीन पर बैठे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राहुल ने पूछा- हालात अच्छे तो जम्मू से कश्मीर तक पैदल यात्रा क्यों नहीं करते अमित शाह 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें