फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama Encounter: राजपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Tue, 31 May 2022 07:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलवामा के अवंतीपोरा के राजपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान जवान। (फाइल) - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलवामा के अवंतीपोरा के राजपोरा में सोमवार शाम को शुरू हुए सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान यहां से दो एकके 47 बरामद हुई है। 
विज्ञापन


इससे पहले रविवार की शाम को पुलवामा जिले के ही गुंडीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जो सोमवार सुबह तक चली। सुरक्षाबलों ने यहां दो आतंकियों को ढेर किया। आज तड़के सुरक्षाबलों ने पहले एक आतंकी को मार गिराया। इसके बाद दूसरे आतंकी को भी मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।
 
इसमें आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि 13 मई को निहत्थे पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या में शामिल जैश आतंकी आबिद शाह समेत दो आतंकियों को पुलवामा के गुंडीपोरा में घेर लिया था। दोनों मुठभेड़ में मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें