कश्मीर संभाग के पुलवामा जिले में बुधवार को दुर्घटनावश चली गोली से एक नागरिक की मौत का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि दुर्घटनावश चली गोली से नागरिक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलवामा के हाल इलाके में 25 वर्षीय आसिफ अहमद पडरू को सुबह करीब 10 बजे एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल से गलती से चलाई गई गोली लग गई। अधिकारियों ने कहा कि पडरू को इलाज के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।