फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में पीडीपी का राजभवन के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को हैदरपोरा में मारे गए लोगों के परिवार के साथ कश्मीर की जनता से भी माफी मांगनी चाहिए। रविवार को अपने आवास से राजभवन तक विरोध मार्च निकालकर उन्होंने रामबन के आमिर मागरे का शव भी परिजनों को सौंपने की मांग की। उन्होंने हैदरपोरा मामले में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने को कहा।
विज्ञापन

महबूबा ने कहा, एलजी यूनिफाइड कमांड के प्रमुख हैं, इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए और घटना की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने पाकिस्तानी बताए गए आतंकी पर भी संदेह जताया। कहा, उन्होंने चौथे व्यक्ति का चेहरा नहीं देखा इसलिए पूरी घटना पर सवालिया निशान है। महबूबा ने आरोप लगाया कि देश को भाजपा-आरएसएस के एजेंडे पर चलाया जा रहा है। देश या जम्मू-कश्मीर संविधान के अनुसार नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां अधिक उत्पीड़न है क्योंकि जम्मू-कश्मीर मुस्लिम बहुल राज्य है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने यहां लोकतंत्र की हत्या कर दी है। वे किसी को बात करने, विरोध करने की इजाजत नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें