फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Commemoration Day: सुरक्षाबलों पर उंगली उठाने वालों को चुकानी होगी कीमत- LG मनोज सिन्हा

Fri, 21 Oct 2022 11:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एलजी मनोज सिन्हा ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक केंद्र शासित प्रदेश से आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता। अगर कोई जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सुरक्षाबलों पर उंगली उठाने और निर्दोष लोगों की हत्या को जायज ठहराने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी। श्रीनगर में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जेवान क्षेत्र में आयोजित स्मृति दिवस समारोह के दौरान उपराज्यपाल ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक केंद्र शासित प्रदेश से आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता। अगर कोई जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। एलजी मनोज सिन्हा ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुरों जवानों की वीरता और उनका अद्वितीय साहस सभी के लिए प्रेरणा है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने से लेकर आपदाओं में सहायता प्रदान करने और कोविड महामारी के दौरान जनता के बचाव के लिए सबसे आगे रहने तक, जम्मू-कश्मीर पुलिस केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के जीवन की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें