फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अब घरों तक पहुंचाई जाएंगी सरकारी सेवाएं, एलजी ने शुरू करवाई मोबाइल ऑनलाइन सर्विस सेंटर सुविधा

Fri, 21 Oct 2022 02:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पशुपालन तथा भेड़पालन विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि जिले में सभी मवेशियों का बीमा अवश्य कराया जाए। एलजी ने कहा कि बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान युवाओं को स्वरोजगार के लिए समर्थन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
श्रीनगर में बैठक करते एलजी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को घर द्वार तक सरकारी सेवाओं को पहुंचाने के लिए मोबाइल ऑनलाइन सर्विस सेंटर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य यह है कि सरकारी सेवाओं के लिए लोगों को इधर उधर न भटकना पड़े और उन्हें घर तक यह सुविधाएं मिल सकें। साथ ही जनता के बीच सरकारी सुविधाओं के लिए जागरूकता पैदा हो। 

विज्ञापन


वह पुलवामा जिले में 61 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास तथा शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने जिला विकास समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आधारभूत संरचना, उद्योग, कृषि, सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार, पर्यटन के विकास तथा संस्कृति की जिलास्तरीय योजना तैयार करें ताकि इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हो सके। किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि भूमिहीन किसान जो केवल मवेशियों पर अपनी आजीविका के लिए निर्भर हैं, उन्हें क्रेडिट कार्ड के जरिये वित्तीय सहायता अवश्य उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने पशुपालन तथा भेड़पालन विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि जिले में सभी मवेशियों का बीमा अवश्य कराया जाए। एलजी ने हिदायत दी कि बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान युवाओं को स्वरोजगार के लिए समर्थन सुनिश्चित किया जाए।

गरीबों को बिना किसी गारंटी के बैंक लोन उपलब्ध कराया जाए। बैंक का यह दायित्व है कि वह गरीबी उन्मूलन में सहायता करे। बैंक तथा संबंधित अधिकारियों को नियमों की अनदेखी करने पर दंडित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की पूल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी स्कूलों की समय पर मरम्मत हो तथा अटल टिंकरिंग लैब सुचारु रूप से संचालित हो।

उद्योगों की स्थापना के लिए माहौल बनाने के साथ ही भू प्रयोग से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। हर घर जल के लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन फेज दो के कामों को नवंबर तक पूरा किया जाए। जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास करना चाहिए।

बिजली आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उन्होंने सर्दी में बिजली कटौती से निपटने के उपायों की जानकारी ली। इस दौरान हिदायत दी कि शहरी इलाकों में 12 व ग्रामीण इलाकों में 24 से 48 घंटे के बीच खराब ट्रांसफार्मर बदलने की तय सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए। 

200 बेड के कोविड केयर अस्पताल का शुभारंभ

उप राज्यपाल ने डीडीसी, बीडीसी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों, युवाओं, खेल, उद्योग, ट्रेडर्स एसोसिएशन, केसर उत्पादकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं। पुलवामा में 200 बेड के कोविड केयर अस्पताल, ब्वायज हायर सेेकंडरी स्कूल में सिंथेटिक हॉकी टर्फ, पांपोर में क्लॉक टावर, पुलवामा में दो सूमो स्टैंड, महिला कॉलेज में साइंस ब्लाक समेत कई सड़कों का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें