जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को ज्येष्ठ अष्टमी के पावन अवसर पर गांदरबल स्थित माता खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जम्मू-कश्मीर की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
एलजी सिन्हा ने इस अवसर पर देश भर से आए श्रद्धालुओं, खासकर कश्मीरी पंडित समुदाय से बातचीत की और उनकी भावनाओं, आस्थाओं और उम्मीदों को सम्मानपूर्वक सुना। उनका कहना था कि खीर भवानी मेला हमारी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक है। मीडिया के लोगों से भी बातचीत की, माता के मंदिर परिसर में और इस अद्भुत कार्यक्रम को लेकर सरकार द्वारा किए गए उपायों की जानकारी दी।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसके बाद श्रीनगर के लाल चौक में व्यापारियों से मुलाकात की। उनका कहना था कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में निवेश और व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य सभी व्यापारिक वर्गों को हर संभव मदद करना है।