फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: एनआईए का अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में छापा, व्हाइट कॉलर आतंक मॉड्यूल से जुड़े मामले में कार्रवाई

Fri, 06 Feb 2026 02:09 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सरकारी मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कॉलर' आतंक मॉड्यूल से जुड़े मामले में छापेमारी की।
विज्ञापन
NIA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में छापा मारा। यह कार्रवाई पिछले साल नवंबर में पकड़े गए व्हाइट कॉलर आतंक मॉड्यूल से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की गई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की टीम जीएमसी अनंतनाग पहुंची और वहां तलाशी ली। यह तलाशी उस मामले से संबंधित है जिसमें नवंबर में एक डॉक्टर के लॉकर से राइफल बरामद की गई थी।
विज्ञापन


डॉ. आदिल अहमद राठर उस मॉड्यूल में गिरफ्तार नौ लोगों में शामिल था  जिससे फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें