संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में संदिग्ध परिस्थितियों में वीरवार को सेना के एक जवान की मौत हो गई। घटना के सही कारण और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में जुंजो संतरी पोस्ट एक जवान बेहोश मिला। जवान को तुरंत मेडिकल सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान सिपाही जतिंदर सिंह (25) के रूप में हुई है। प्रशासनिक और मेडिको-लीगल औपचारिकताएं पूरी करने के लिए शव को बादामी बाग श्रीनगर ले जाया गया। मामले का संज्ञान लिया गया है। मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।