फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां का पलटवार-सज्जाद के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रें स ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक को लेकर पीपुल्स कांफ्रें स द्वारा किए गए तंज को निराधार और वास्तविकता से दूर करार दिया है। कहा कि सज्जाद ने खुद 370 और 35ए की बहाली के प्रयासों को नुकसान पहुंचाया है। उनके प्रमाणपत्र की नेकां को जरूरत नहीं है। ज्ञात हो कि सज्जाद लोन ने कहा था कि शुक्रवार को विपक्षी दलों की ऑनलाइन बैठक में शामिल होने वाले नेकां अध्यक्ष फ ारूक अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती विपक्षी दलों को संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली के लिए सहमत करने और उनके एजेंडे में शामिल करने में विफल रहे।
विज्ञापन

चौधरी मोहम्मद रमजान, मीर सैफु ल्ला, कैसर जमशीद लोन, कफ ीलुर रहमान और शफ कात वताली सहित कुपवाड़ा जिले के नेकां के खंड प्रभारियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ दोषारोपण एक ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है जिनके खुद के विचार निराशाजनक हैं। उन्होंने कहा कि अपनी कथनी में बदलाव के लिए पहचाने जाने वाले लोन का एकमात्र स्थायी चरित्र एक पेंडुलम की तरह है जो एक कोने से दूसरी कोने तक झूलता रहता है। गुपकार घोषणापत्र गठबंधन में शामिल होने से लेकर इसे छोड़ने तक उन्होंने केवल अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली के प्रयासों को नुकसान पहुंचाया है। नेकां नेताओं ने कहा कि न तो उन्हें और न ही समान विचारधारा वाले अन्य राजनीतिक दलों को अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता पर लोन के प्रमाणपत्र की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें