फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जम्मू-कश्मीर के विकास को प्रतिबद्ध: डा. जितेंद्र

Sat, 07 Nov 2015 01:51 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि मोदी राज्य के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री को सुनने के लिए अपील भी की।
विज्ञापन


श्रीनगर में सात नवंबर को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली से एक दिन पूर्व घाटी पहुंचे डा. जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पहली बार है कि राज्य में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री घाटी पहुंच रहे हैं और वह जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बाढ़ के बाद भी यहां पहुंचे थे।

डा. सिंह ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर को विकास के पथ पर देखना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचे। मोदी के दौरे के चलते अलगाववादियों पर कैसे गए शिकंजे पर उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया अपनी ओर से नहीं देना चाहेंगे, क्योंकि यह मामला राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में है।
विज्ञापन


एसपीओ और डेलीवेजरों को जबरन रैली के लिए लाने की अटकलों पर कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान भीड़ जुटाने को लेकर पहले भी कई बयानबाजियां हुई हैं। पुरस्कार वापसी पर कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर बुद्धिजीवियों से अपील करना चाहता हूं कि वह किसी भी पार्टी का पक्ष न लेते हुए समाज को एकजुट करने के लिए सामने आएं।

डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री करीब 11:30 बजे श्रीनगर पहुंचेंगे। इसके बाद वह करीब 12 बजे रैली को संबोधित करेंगे। करीब एक बजे से 1:30 तक चंद्रकोट में रहेंगे, जहां उन्हें बगलिहार-2 पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करना है। इसके बाद वह फोर लेन सड़क परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन कर करीब 4:30 पर वापस रवाना होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें