फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 मई को होगी मॉक ड्रिल: आपदा से निपटने की तैयारी जोरों पर...डल झील पर SDRF का लाइव अभ्यास; जाने क्या न करे?

Tue, 06 May 2025 12:41 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

एसडीआरएफ की टीम डल झील में 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल से पहले बचाव और राहत अभ्यास कर रही है। हाल ही में तेज हवाओं के चलते डूबे शिकारे की घटना को देखते हुए, यह तैयारी की जा रही है ताकि ऐसे दुर्घटनाओं से बच सकें।
विज्ञापन
डाक झील मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार को श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील पर मॉक ड्रिल की तैयारी की, जिसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा को बढ़ाना था। यह अभ्यास केंद्र सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। 7 मई को, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नागरिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

डल झील मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
एसडीआरएफ  के जवानों ने मॉक ड्रिल से पहले डल झील में आपातकालीन तैयारी का अभ्यास किया। हाल ही में डल झील में तूफानी हवाओं के कारण दो शिकारे डूबने की घटनाओं ने इस मॉक ड्रिल को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।
 

डल झील मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान
मॉक ड्रिल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा यह मॉक ड्रिल पहलगाम से नहीं जुड़ी है। बीते दिनों डल झील में तेज हवा ने दो शिकारे को डूबाया था। एसडीआरएफ टीम को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसी आपदाओं की तैयारी और जांच सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचें। 
 
विज्ञापन

डल झील मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
जनता से सहयोग की अपील
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे मॉक ड्रिल के दौरान सहयोग करें और अफवाहों से बचें। वास्तव में, मॉक ड्रिल का उद्देश्य सिर्फ आपदा से निपटने की तैयारी को देखना है, न कि किसी विशिष्ट घटना से संबंधित कार्रवाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें