फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बारामुला में लापता इंजीनियर का शव मिला, मौत के कारणों को जानने के लिए जुटी पुलिस

Tue, 29 Aug 2023 01:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

इंजीनियर गुरमीत सिंह का शव मंगलवार को बारामुला के गंटमुला क्षेत्र में बरामद किया गया है। शव को चिकित्सीय और कानूनी औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वह 25 अगस्त को लापता हो गए थे। इस मामले में पुलिस एसआईटी का गठन कर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
इंजिनियर गुरमीत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर सरकार के सड़क एवं भवन (आर एंड बी) विभाग के एक वरिष्ठ इंजीनियर (एईई) गुरमीत सिंह 25 अगस्त (शुक्रवार) को लापता हो गए थे। मंगलवार को बारामुला के गंटमुला क्षेत्र में वह मृत पाए गए हैं। शव को चिकित्सीय और कानूनी औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एईई गुरमीत सिंह के लापता होने की सूचना मिलने के बाद बारामुला पुलिस ने मामले की जांच के लिए डीवाईएसपी बारामूला के तहत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी के अलावा, पुलिस ने सार्वजनिक सहायता मांगने के साथ-साथ किसी भी संभावित सुराग को उजागर करने के लिए एसडीआरएफ, कैनाइन स्क्वाड, ड्रोन निगरानी को शामिल करते हुए एक व्यापक बचाव एवं तलाशी अभियान चलाया था।

पुलिस ने बताया कि गहन जांच के बाद गुरमीत सिंह का शव जिले के गंटमुला में लोअर झेलम हाइडल प्रोजेक्ट (एलजेएचपी) में एक बैराज में पड़ा देखा गया। शव को घटनास्थल से चिकित्सीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर की मौत के संभावित कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें