फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव, कहीं गर्मी तो कहीं बादलों से राहत; आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

Wed, 17 Jun 2026 07:48 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

कश्मीर में बुधवार को तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ गया, जबकि शाम को बादलों के आने से मौसम में हल्की राहत महसूस की गई। श्रीनगर सहित कई इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कश्मीर मौसम - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में बुधवार को सुबह से तेज धूप ने दिन का पारा बढ़ा दिया। शाम को बादलों ने राहत महसूस कराई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। 

पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 जून को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद या शाम को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। गरज के साथ होने वाली बारिश आमतौर पर कुछ घंटों तक ही रहती है और कभी-कभी इसके साथ ओले गिर सकते हैं और तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें