फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid: बारामुला में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, तिहाड़ जेल में बंद आरोपी शाहीन की दो संपत्तियां कुर्क

Wed, 17 Jun 2026 11:44 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बारामुला के कानिस्पोरा निवासी शाहीन अहमद लोन की दो संपत्तियां यूएपीए के तहत कुर्क कर ली हैं। वह 2020 के एक आतंकी मामले में आरोपी है और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
शाहीन अहमद लोन संपत्तियां अटैच कर दी गई हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवाद विरोधी यूएपीए के तहत एक आरोपी की दो संपत्तियों को कुर्क की गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बारामुला जिले के कानिस्पोरा इलाके में स्थित ये दोनों भूखंड (प्लॉट) शाहीन अहमद लोन नाम के व्यक्ति के हैं। इनमें से एक भूखंड 7.5 मरले और दूसरा 6 मरले का है। शाहीन अहमद लोन साल 2020 में एनआईए द्वारा दर्ज किए गए एक आतंकी मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू स्थित विशेष एनआईए अदालत द्वारा 30 अप्रैल 2026 को जारी किए गए एक आदेश के बाद यह जब्ती की गई है। इस संपत्ति को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 33 (1) के तहत एनआईए के मामले (आरसी-01/2020/एनआईए/जेएमयू) के सिलसिले में कुर्क किया गया है। आरोपी शाहीन को एनआईए ने पहले एक अवैध हथियार मामले में गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।गौरतलब है कि सूत्रों ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई एनआईए की उस हाई-प्रोफाइल जांच का हिस्सा है, जो भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की मिलीभगत से रची गई एक गहरी साजिश से जुड़ी है। इस जांच का मुख्य फोकस अवैध हथियारों के नेटवर्क, टेरर फंडिंग और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व पुलिस डीएसपी दविंदर सिंह के साथ हिजबुल के आतंकवादियों की धरपकड़ से जुड़े मामले पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें