जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के मीरबाजार में नेशनल हाईवे के पास स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मीरबाजार क्षेत्र में रविवार को एक स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह घटना नेशनल हाईवे के पास हुई जिसके कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगते ही फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं उठने लगा जो दूर से भी साफ दिखाई दे रहा था। इससे हाईवे पर यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास की इमारतों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।