फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला के बोल: 370 हटने पर मिठाई बांटने वाले आज पछता रहे, हरियाणा के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

Sun, 12 Dec 2021 07:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग

सार

हरियाणा में खुले में नमाज पर पाबंदी लगाने पर उमर ने कहा कि फैसला गलत है। इससे लगता है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री एक धर्म को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने पर जम्मू में कुछ लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया था, वही लोग आज पछता रहे हैं। अनंतनाग जिले के डाक बंगला खनबल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उमर ने कहा कि आज जिस जगह हम खड़े हैं, 2019 में इसी को जेल में बदल दिया गया था। विपक्षी सरपंचों-पंचों को बंद कर दिया जाता है, लेकिन भाजपा और उसके करीबियों को जम्मू तक के लिए गाड़ी दी जाती है। कहा कि चुनाव हमारे हाथ में नहीं, चुनाव कब होंगे उसका फैसला आयोग को करना है। पार्टी ने फैसला लिया है कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं।

विज्ञापन


हरियाणा में खुले में नमाज पर पाबंदी लगाने पर उमर ने कहा कि फैसला गलत है। इससे लगता है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री एक धर्म को निशाना बना रहे हैं। नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर हर धर्म पर पाबंदी होती तो मैं मानता हूं कि जिस देश के साथ हम जुड़े हैं यह वह देश नहीं रहा। पीएजीडी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ये कोशिश सफल नहीं होगी। अनुच्छेद 370 हटने से पहले कहा जाता था कि घाटी में सागर शांति लानी है, युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी, लेकिन सभी वादे झूठे निकले। बैठक में पार्टी के महासचिव अली मोहम्मद सागर, नासिर असलम वाणी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें