फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: युवा लेखिका ने लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता पर लिखी पुस्तक

विज्ञापन
नुफैज़ा नज़ीर अपनी पुस्तक द सीरीन ऑरा के साथस्रोत - सोशल मीडिया
विज्ञापन
- इस्लामिया पब्लिक स्कूल की छात्रा नुफाइजा की पुस्तक द सीरीन ऑरा का हाल ही में हुआ है लोकार्पण
विज्ञापन

जैनब संधू
लेह। युवा लेखकों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में इस्लामिया पब्लिक स्कूल की छात्रा नुफाइजा नजीर ने हाल ही में अपनी पहली पुस्तक द सीरीन ऑरा का लोकार्पण किया। उन्होंने यह पुस्तक कक्षा 9वीं में अध्ययन के दौरान लिखनी शुरू की और इसे लगभग नौ महीने में पूरा किया। इस पुस्तक में लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता का जिमक

नुफाइजा ने बताया कि यह कार्य एक निजी डायरी के रूप में शुरू हुआ था लेकिन बाद में लद्दाख की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता और बदलते मौसमों से प्रेरित होकर इसने पुस्तक का रूप ले लिया। वह अपने मोबाइल में एक डायरी एप्लीकेशन का उपयोग करती थीं। रोजाना 10 से 15 मिनट या जब भी प्रेरणा मिलती थी, लिखती थीं। बर्फबारी वाले सर्दियों के महीनों में उन्हें कई नए विचार आते थे और वह लगातार लिखती रहती थीं।
विज्ञापन


अब कक्षा 11वीं में पहुंच चुकीं नुफाइजा ने कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद पांडुलिपि पूरी की थी। उन्होंने अपने परिवार को निरंतर प्रोत्साहन का श्रेय दिया और कहा कि परिवार ने उन्हें लेखन जारी रखने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि वह लद्दाख की युवा महिला लेखिका बन सकती हैं। उनके माता-पिता ने ही पुस्तक प्रकाशित कराई। युवा लेखिका ने स्कूल शिक्षकों की भी सराहना की और कहा कि वे विद्यार्थियों के विकास और प्रगति के लिए समर्पित हैं। उन्होंने विशेष रूप से अपनी अंग्रेजी शिक्षिका का उल्लेख किया जिन्होंने विद्यार्थियों की सार्वजनिक भाषण कला और अवधारणात्मक समझ को मजबूत करने में मेहनत की।
विज्ञापन


नुफाइजा ने बताया कि पुस्तक में शामिल सभी तस्वीरें लद्दाख की हैं और उन्हें स्वयं उन्होंने खींचा है। स्वयं को प्रकृति प्रेमी बताते हुए उन्होंने अपनी पहली पुस्तक और लेखन यात्रा की शुरुआत प्रकृति के रहस्य और सौंदर्य को समर्पित की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें