फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर विकसित करेंगे : सक्सेना

विज्ञापन
लद्दाख के चौथे उपराज्यपाल के रूप में विनय कुमार सक्सेना ने ली शपथ, स्रोत – सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय चुनौतियों को समझेंगे और व्यावहारिक तथा टिकाऊ समाधान करेंगे। लद्दाख के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर विकसित करेंगे।
उन्होंने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकास की आवश्यकता पर बल दिया और लद्दाख के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र का उल्लेख किया। उनकी प्राथमिकताओं में वृक्षारोपण और वनीकरण के माध्यम से हरित क्षेत्र बढ़ाना, जल निकायों का विकास करना तथा स्वच्छता और सीवेज ट्रीटमेंट सुविधाओं के विस्तार सहित शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार शामिल है।
विज्ञापन

सक्सेना ने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे और लद्दाख को एक विकसित एवं प्रगतिशील केंद्र शासित प्रदेश बनाने की दिशा में काम करेंगे। बता दें कि सक्सेना को कॉरपोरेट और सामाजिक क्षेत्रों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। इस नियुक्ति से पहले वे दिल्ली के उपराज्यपाल रहे। जहां वे शहरी प्रशासन, पर्यावरण संरक्षण, बुनियादी ढांचा विकास और शहर सौंदर्यीकरण से जुड़ी पहलों से जुड़े रहे।
विज्ञापन

समारोह में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, धार्मिक एवं नागरिक समाज संगठनों के सदस्य तथा सेना, आईटीबीपी और लद्दाख पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर लद्दाख की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें