फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लद्दाख में पर्यटन सचिव ने किया होलिस्टिक होमस्टे सपोर्ट फ्रेमवर्क का शुभारंभ

विज्ञापन
लद्दाख में पर्यटन सचिव ने होलिस्टिक होमस्टे सपोर्ट फ्रेमवर्क लॉन्च किया, स्रोत – सूचना विभाग - फोटो : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव संजित रोड्रिग्स ने स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट लद्दाख में होलिस्टिक होमस्टे सपोर्ट फ्रेमवर्क का वीरवार को शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में सामुदायिक आधारित पर्यटन को मजबूत करना है।

यह पहल पर्यटन विभाग यूटी लद्दाख, एसआईएचएम लद्दाख और फिरगुन सोशल इनिशिएटिव फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से विकसित की गई है। इसका उद्देश्य लद्दाख के होमस्टे क्षेत्र में सेवा मानकों और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाते हुए टिकाऊ और गांव-आधारित पर्यटन उद्यमों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


इस फ्रेमवर्क की प्रमुख विशेषता होमस्टे संचालकों के लिए 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य पेशेवर आतिथ्य कौशल विकसित करना और लद्दाख की सांस्कृतिक तथा पारिस्थितिक विरासत को संरक्षित करना है।

इस अवसर पर संजित रोड्रिग्स ने कहा कि यह पहल पर्यटन क्षेत्र में विस्तार से आगे बढ़कर गुणवत्ता-आधारित पर्यटन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि होमस्टे को केवल आवास सुविधा नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े ऐसे उद्यम के रूप में देखा जाना चाहिए जो आजीविका के अवसर पैदा करते हुए लद्दाख की अनूठी संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ऑल लद्दाख टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन, ऑल लद्दाख होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन, लद्दाख स्काउट्स के प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, एचडीएफसी बैंक और जम्मू-कश्मीर बैंक जैसे विकास साझेदारों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इसके अलावा पर्यटन विभाग और एसआईएचएम लद्दाख के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें