फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हेमिस शुकपाचन और लिकिर में सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
हेमिस शुकपाचन और लिकिर में फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स द्वारा बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन,
विज्ञापन
लेह। लद्दाख की कड़ाके की ठंड के बीच सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने हेमिस शुकपाचन और लिकिर गांव के निवासियों तक पहुंच बनाते हुए शनिवार को बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर एवं कैंसर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य कठोर शीतकालीन मौसम से पहले दूरस्थ एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। सेना के चिकित्सा विशेषज्ञों ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया। दवाइयां वितरित कीं तथा चिकित्सकीय मार्गदर्शन देकर चुनौतीपूर्ण मौसम परिस्थितियों में समय पर स्वास्थ्य सहायता सुनिश्चित की।

यह जनसंपर्क कार्यक्रम सेना की मूल भावना सेवा परमो धर्म को प्रतिबिंबित करता है तथा लद्दाख में राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक कल्याण के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस प्रकार की पहलें दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने के साथ-साथ नागरिक-सैन्य संबंधों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें