लेह। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। वर्ष 1993 बैच के तेलंगाना कैडर के अधिकारी दीक्षित ने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खुफिया दायित्वों का निर्वहन किया है।
विज्ञापन
इससे पहले वह श्रीनगर स्थित इंटेलिजेंस ब्यूरो के सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (एसआईबी) के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने जम्मू, कश्मीर और लेह में खुफिया अभियानों की निगरानी की। क्षेत्र की सुरक्षा और खुफिया मामलों में उनके व्यापक अनुभव को उनकी नई जिम्मेदारी में देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संवाद